आशीष दीक्षित, फरवरी 25 -- रिटायरमेंट की उम्र आते-आते अधिकतर लोग अपने आप को तन और मन से थका हुआ महसूस करने लगते हैं। लेकिन, शालिनी गोयल जैसे लोग भी हैं जिन्होंने रिटायरमेंट की उम्र में टेबल टेनिस खेलना शुरू किया। मेहनत और जज्बे के दम पर कुछ समय में ही खेलो मास्टर्स और यूपी चैंपियन बनने के साथ-साथ नेशनल और इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लिया। केंद्रीय विद्यालय में शिक्षिका शालिनी गोयल जिंदादिली की मिसाल हैं। शालिनी नौकरी की व्यस्तताओं के चलते खेल को समय नहीं दे पाती थी। रिटायरमेंट के एक वर्ष पूर्व उन्होंने टेबल टेनिस की प्रैक्टिस शुरू की। सबसे पहले उन्होंने टेबल टेनिस (कर्मचारी) राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता 2020 में महिला ओपन सिंगल्स में रजत पदक जीता। डबल्स में उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। जनवरी 2021 में शालिनी केंद्रीय विद्यालय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.