प्रयागराज, फरवरी 15 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को प्रीमियम ट्रेनों में आरक्षण न मिलने की समस्या को लेकर एक बार फिर आवाज उठी है। रिटायर रेल अधिकारी आशीष धर ने रेल मंत्री, भारतीय रेलवे बोर्ड तथा प्रयागराज डीआरएम कार्यालय को पत्र भेजकर पूरक पास कोटा प्रणाली में बदलाव की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि मौजूदा पूरक पास कोटा व्यवस्था विशेष रूप से प्रीमियम ट्रेनों जैसे दुरंतो एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस, वंदे भारत एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस और राजधानी एक्सप्रेस में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए आरक्षण पाना कठिन बना रही है। आशीष का कहना है कि इन ट्रेनों में कई बार पर्याप्त सीटें खाली रहने के बावजूद ड्यूटी पास कोटा के तहत सीमित आवंटन के कारण रिटायर कर्मियों को प्रतीक्षा सूची या असुविधा का सामना करना पड़ता...