विकासनगर, मार्च 16 -- होली पर हुड़दंग शहर कोतवाल पर भारी पड़ गया। एसएसपी अजय सिंह ने हुड़दंग को काबू नहीं करने पर शहर कोतवाल का तबादला कर नए कोतवाल की तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। एसएसपी की इस कार्रवाई से जहां कानून व्यवस्था को हल्के में नहीं लेने का संदेश दिया गया है। वहीं हुड़दंग की घटना की जांच के लिए एसएसपी ने एसपी विकासनगर को निर्देश कर दिया है। होली के दिन चौदह मार्च को कुछ युवक पश्चिमीवाला स्थित रिजॉर्ट में पार्टी करने दौरान युवकों के झगड़ा हो गया। देखते ही देखते किसी ने रिजॉर्ट को आग के हवाले कर दिया। मौके पर रिजॉर्ट स्वामी की मोटरसाइकिल भी जलकर राख हो गई। होली के दिन पहले ही रिजॉर्ट में कुछ युवक पार्टी कर रहे थे। तभी वहां और युवक भी आ गए और बैठकर पार्टी करने लगे। किसी बात को उनमें विवाद हो गया। इसके बाद दोनों गुट आपस में मारपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.