अल्मोड़ा, मार्च 5 -- एसएसजे में रिजल्ट की गड़बड़ियों व अन्य समस्याओं पर बुधवार को छात्रों का आक्रोश भड़क उठा। परिसर और विवि के प्रशासनिक भवन के बाहर छात्रों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। कुलपति से मुलाकात कर जल्द समस्याओं के निदान की मांग की। बुधवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने एसएसजे परिसर में प्रदर्शन कर विरोध जताया। इसके बाद छात्र विवि के प्रशासनिक भवन पहुंचे। वहां भी विवि प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि कंपनी और विवि प्रशासन का विवाद चल रहा है। इसके कारण छात्रों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। अंकतालिकाओं में भारी गड़बड़ियां की गई है। कई छात्र-छात्राओं के अंक नहीं जोड़े गए हैं। कहा कि परिसर में सुचारू रूप से कक्षाओं का संचालन नहीं हो रहा है। पुस्तकालय में पर्याप्त पुस्तकें नहीं हैं। इसका असर छात्रों की पढ़ाई पर पड़ रहा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.