नोएडा, जनवरी 6 -- ग्रेटर नोएडा। दसवीं और 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार से आयोजित हुई। पहले दिन हाईस्कूल में हिंदी और इंटरमीडिएट में नागरिक शास्त्र, सामान्य आधारित विषय और कम्प्यूटर की परीक्षाएं हुई। पिछले सत्र के रिजर्व में रखे प्रश्नपत्र से परीक्षा कराई जा रही है। परीक्षाएं 12 से 3.15 तक आयोजित की गई। कॉलेज में पहुंचे छात्रों की बोर्ड परीक्षा की तरह पहले गेट पर तलाशी ली गई। उसके बाद उन्हें प्रवेश दिया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में 42674 छात्र शामिल होंगे। सभी विद्यालयों में मंगलवार से प्री बोर्ड परीक्षा शुरू कर दी गई है। बुधवार को हाईस्कूल की वाणिज्य, संगीत गायन, ऑटोमोबाइल और 12वीं की साहित्य हिंदी और सामान्य हिंदी की परीक्षा होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...