सीतापुर, सितम्बर 28 -- सीतापुर, संवाददाता। एसपी अंकुर अग्रवाल द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत चलाये जा रहे अभियान में महिलाओं को जागरुक करने, उनके सशक्तिकरण एवम् सुरक्षा हेतु जागरूक किया जा रहा है। रविवार को मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित परेड ग्राउंड में महिला रिक्रूट्स को शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से सशक्त बनाने हेतु सेल्फ डिफेंस कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन क्षेत्राधिकारी सदर नेहा त्रिपाठी द्वारा किया गया। उनके साथ प्रभारी निरीक्षक महिला थाना इतुल चौधरी भी मौजूद रही। सेल्फ डिफेंस कैंप का मुख्य उद्देश्य महिला रिक्रूट्स को व्यावहारिक आत्मरक्षा तकनीकों के साथ सशक्त बनाना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.