देवघर, नवम्बर 27 -- देवघर। रिखिया थाना के नया चितकाठ पंचायत के मुखिया अनिल कुमार साह ने मोहनपुर अंचल अधिकारी, रिखिया,यातायात थाना में आवेदन देकर क्षेत्र में तेज गति से चल रहे बालू लोडेड ट्रैक्टरों पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है। मुखिया ने कहा कि प्रतिदिन सुबह 5 बजे से देर रात 10 बजे तक लगातार बालू ट्रैक्टरों की आवाजाही होती है, जिनकी रफ्तार अत्यधिक होने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोग और बच्चे अत्यधिक भय के माहौल में जी रहे हैं। मुखिया ने बताया कि रिखिया एक घनी आबादी वाला क्षेत्र है, जहां रिखिया आश्रम, कई शैक्षणिक संस्थान, हटिया और बाजार जैसे भीड़भाड़ वाले स्थान स्थित हैं। इतनी भीड़ के बीच तेज रफ्तार ट्रैक्टरों का दौड़ना लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रहा है। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टरों की यह अनियंत्रित गति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.