देवघर, जनवरी 21 -- देवघर, प्रतिनिधि एसपी सौरभ के निर्देशानुसार जिले में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने तीन साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के मोबाइल, सिमकार्ड की जांच के बाद साइबर क्राइम का लिंक व सबूत मिलने के बाद कोर्ट में पेशी कर न्यायाधीश के आदेश पर बुधवार शाम जेल भेज दिया गया। रिखिया थाना के तीन अलग-अलग स्थान में छापेमारी की गयी। जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि रिखिया थाना के सेमरा डेंगाल स्थित सरकारी सिंचाई कूप के पास झाड़ी, कुछ दूर स्थित खजूर पेड़ के नीचे में बैठ कर कुछ युवक फर्जी कस्टमर केयर प्रतिनिधि बन आमलोगों को ठग रहे हैं। एसपी के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर बताए गए स्थान के तीन स्थल पर छापेमारी कर तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में बिहार के ना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.