देवघर, जनवरी 24 -- देवघर, प्रतिनिधि। रिखिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बलसरा गांव के पास शुक्रवार देर रात सड़क दुर्घटना में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बलसरा गांव निवासी साहिल महथा के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार साहिल महथा बाइक से बाजार से घर की ओर जा रहा था। उसी दौरान बलसरा गांव के पास उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई, जिससे सड़क पर गिर पड़ा। हादसा इतना गंभीर था कि साहिल के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल युवक को सड़क से बिना देरी किए इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। सदर अस्पताल में मौजूद डॉक्टर ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। गंभीर स्थिति को देखते हुए वार्ड में भर्ती कर किया। कुछ ही देर बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मृतक के परिवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.