आगरा, फरवरी 17 -- शहर के सोरों रोड स्थित पुलिस लाइन में मंगलवार को जिले के प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षियां की गोष्ठी हुई। एसपी ने आरक्षियों की समस्याएं सुनकर उनके निस्तारण के लिए निर्देशित किया। साथ ही अनुशासन, बेहतर पुलिसिंग का पाठ भी पढ़ाया। पुलिस लाइन में आयोजित हुई गोष्ठी के दौरान एसपी अंकिता शर्मा ने रिक्रूट आरक्षियों को संपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं विभागीय नियमों के विषय में अवगत कराया। साथ ही कहा कि लगन, परिश्रम व पूर्ण मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त कर अन्तः व बाह्य विषयों की बारीकियों को सीखकर एक कुशल व सफल आरक्षी बनें। एसपी ने कहा कि बेहतर पुलिसिंग के लिए अनुशासन बहुत जरूरी है। इस दौरान सीओ शाहिदा नसरीन, सीओ सिटी हान, प्रतिसार निरीक्षक रविन्द्र मलिक, प्रभारी आरटीसी एवं अन्य प्रशिक्षक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.