बदायूं, जून 1 -- रिक्रूट आरक्षियों की आमद से पहले बदायूं पुलिस लाइन में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शनिवार को एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने खुद पुलिस लाइन की बैरकों से लेकर कैंटीन, शौचालय, अस्पताल और ट्रेनिंग क्लासरूम तक का बारीकी से मुआयना किया। एसएसपी के साथ एसपी देहात डॉ. केके सरोज भी मौजूद रहे। दोनों अफसरों ने प्रशिक्षण से पहले की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अफसरों को साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता दुरुस्त करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बैरक के पंखे, शौचालय की सफाई, कैंटीन का भोजन, अस्पताल की व्यवस्था और क्लासरूम की दशा पर खास ध्यान दिया गया। एसएसपी ने कहा कि रिक्रूटों को बदायूं में अनुशासन ही नहीं सम्मान भी मिलना चाहिए। निरीक्षण के दौरान सीओ लाइन लाइन डॉ. देवेंद्र कुमार, प्रतिसार निरीक्षक इंद्रजीत सिंह, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.