नई दिल्ली, दिसम्बर 1 -- भारत में अपनी 25वीं वर्षगांठ मना रही चेक ऑटोमेकर स्कोडा ऑटो इंडिया (Skoda Auto India) के लिए साल 2025 अब तक का सबसे शानदार साबित हो रहा है। कंपनी ने एक ऐतिहासिक माइलस्टोन हासिल कर लिया है। भारत में 5,00,000 यूनिट्स (5 लाख) की कुल बिक्री हासिल की है। यह उपलब्धि कंपनी की लंबी यात्रा, लगातार मॉडर्न टेक्नोलॉजी, मजबूत सेडान विरासत और तेजी से बढ़ते SUV पोर्टफोलियो को दर्शाता है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- EV मार्केट में होगा बड़ा धमाका, कल लॉन्च होगी मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कारनवंबर 2025 में 90% YoY ग्रोथ कंपनी ने नवंबर 2025 में 5,491 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। पिछले साल नवंबर 2024 की तुलना में यह लगभग 90% की जबरदस्त बढ़ोतरी है। स्कोडा ऑटो इंडिया (Skoda Auto India) के ब्रांड डायरेक्टर आशीष ...