मुरादाबाद, जनवरी 4 -- मुरादाबाद। बचत करने के लिए लंबे समय तक लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं सरकारी योजनाओं में निवेश करने का रुझान अब काफी तेजी से घटता दिखाई दे रहा है। मुरादाबाद में इस साल सरकारी बचत के निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष बेहद कम निवेश दर्ज होने से कुछ ऐसी ही तस्वीर सामने आई है। मुरादाबाद में वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए सरकारी बचत योजनाओं में निवेश का लक्ष्य 28 हजार करोड़ रुपये तय किया गया है, लेकिन, दिसंबर 2025 तक सिर्फ 11 हजार करोड़ रुपए का निवेश ही दर्ज किया गया है जोकि, निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले सिर्फ 40 फीसदी है। जबकि, मुरादाबाद सरकारी बचत योजनाओं में निवेश के सभी पुराने रिकार्ड तोड़ते हुए एक नया रिकार्ड बना चुका है। चार साल पहले मुरादाबाद में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष सरकारी बचत योजनाओं में डेढ़ गुना अधिक न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.