नई दिल्ली, मई 11 -- पंजाब किंग्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग स्वदेश के लिए उड़ान भरने वाले थे, तभी भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम लागू हो गया। बावजूद इसके ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज के पास ऑस्ट्रेलिया वापस जाने का विकल्प था, लेकिन उन्होंने ऐसा ना करने का फैसला किया और चिंतित यात्रियों से भरे विमान से आखिरी समय में उतर गए। इसके अलावा कुछ और खिलाड़ियों को भी उन्होंने विदेश जाने से रोका। हालांकि, तब तक साउथ अफ्रीका के पेसर मार्को यानसेन दुबई की फ्लाइट पकड़ चुके थे, जहां से उन्हें साउथ अफ्रीका जाना था। वे भी रास्ते में से लौटने वाले हैं। रिकी पोंटिंग दिल्ली में ही रुक गए, लेकिन उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि पंजाब किंग्स के विदेशी खिलाड़ी, जो दो परमाणु हथियार संपन्न देशों के बीच पूर्ण पैमाने पर युद्ध की संभावना को देखते हुए चिंतित थे, शनिवार र...