बोकारो, सितम्बर 10 -- इस्पात मजदूर मोर्चा (सीटू) की ओर से सेल प्रबंधन की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ प्लांट गोलचक्कर के पास आक्रोश पूर्ण नारेबाजी की गई। नारेबाजी के बाद मजदूरों की सभा हुई। सभा की अध्यक्षता यूनियन के उपाध्यक्ष महेश प्रसाद सिंह ने की। यूनियन के महामंत्री आर के गोरांई ने कहा सेल प्रबंधन मजदूरों की जायज मांगो को भी जानबूझकर लंबे दिनों से लंबित कर रखा है। लगभग 9 वर्षों में सेल के मजदूरों का वेतन समझौता को प्रबंधन रोक रखा है। बहुमत यूनियन की आड़ में किया गया मेमोरंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग को चार साल बीत जाने के बाद भी आजतक वेतन समझौता सम्पन्न नहीं किया जा सका है। मेमोरंडम पर दस्तखत करने वाली यूनियन आज अपनी मेमोरंडम का बचाव करने की स्थिति में भी नहीं रह गई हैं। सेल प्रबंधन ऐसा महाजाल फेंका है कि आज ज्यादातर यूनियन दिग्भ्रमित है। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.