रामगढ़, मई 13 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। रिकवा गांव में रविवार की रात्रि में मंडा पूजा धूमधाम से मनाया गया। इस पूजा अर्चना में 120 भोक्ता और 120 सोक्ताइनों ने हिस्सा लिया। सर्वप्रथम में ग्रामीणों ने उपवास रखा और लोटन सेवा किया। इसके बाद नवग्रह की पूजा की गई। फिर भगवान शिव की पूजा अर्चना के बाद शिव भक्तों ने दहकते अंगारों पर चलकर फूलखुंदी कर आस्था और भक्ति का परिचय दिया। इसके बाद पीठ में कील गूंथकर बनस झूला किया। इस अवसर पर मेला का आयोजन किया गया। जिसमें इस दौरान पुरुलिया के महिला कलाकारों ने छउ नृत्य प्रस्तुत किया। इस मंडा पूजा को सफल बनाने में मंडा पूजा समिति के अध्यक्ष दासो मरांडी, उपाध्यक्ष विनोद महतो, सचिव रामचंद्र महतो, कोषाध्यक्ष चंद्रेश्वर महतो, संजीव कुमार, सुरेश महतो, उदेश्वर महतो, अर्जुन महतो, लोकनाथ महतो, बालेश्वर महतो, रामशंकर ...