नई दिल्ली, जनवरी 22 -- Share Market Live 22 Jan: शेयर बाजार एक बार फिर से रिकवरी मोड में आ गया है। सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को बाजार में बंपर उछाल आया और सेंसेक्स 397.74 अंक चढ़कर 82,307.37 अंक पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी की बात करें तो 132.40 अंक बढ़कर 25,289.90 अंक पर पहुंच गया। 12:00 PM Share Market Live 22 Jan: मुनाफावसूली के चलते घरेलू शेयर मार्केट ने सुबह की अधिकांश बढ़त गंवा दी है। सेंसेक्स अब केवल 58 अंक ऊपर 82968 पर है और निफ्टी 34 अंक ऊपर 25191 पर। एक समय निफ्टी दिन के हाई 25434 पर था और सेंसेक्स भी 82783 के लेवल को टच कर चुका था। 10:50 AM Share Market Live Updates 22 Jan: शेयर मार्केट अभी तेजी के ट्रैक पर है। हालांकि, सेंसेक्स-निफ्टी डे हाई से फिसल गए हैं। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स अब 332 अंकों की बंपर उछाल...