धनबाद, फरवरी 8 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। धनबाद थाना क्षेत्र के बाबूडीह निवासी रिकवरी एजेंट अमित अग्रवाल की निर्मम हत्या कर दी गई। अमित का शव सरायढेला सूर्या हाइलैंड के एक फ्लैट से बरामद किया गया। यह फ्लैट विकास खंडेलवाल का है। पुलिस का दावा है कि अमित की हत्या बैंक लोन चुकाने के लिए दबाव डालने के कारण हुई है। बैंक से ऋण लेने वाले विकास खंडेलवाल ने ही उनकी हत्या की। अमित अग्रवाल शनिवार की सुबह 11 बजे घर से निकले थे। उन्होंने अपने पुत्र से कहा था कि वह दूर जा रहे हैं और लौटने में देरी होगी। शाम करीब चार बजे जब उनकी पत्नी ने उनके मोबाइल पर फोन किया तो किसी अंजान ने कहा कि उनके पति का अपहरण कर लिया गया है। फिरौती के रूप में 15 लाख रुपए की मांग की गई। इसके बाद मोबाइल नंबर स्विच ऑफ कर दिया गया। घर वाले घबरा कर शनिवार की रात धनबाद थाना पहुंचे। ...