रांची, जनवरी 9 -- रांची, वरीय संवाददाता। 69वीं राष्ट्रीय स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता के चौथे दिन खेलगांव स्थित टिकैत उमराव शूटिंग स्टेडियम में देशभर के तीरंदाजों ने अपनी तकनीकी दक्षता और एकाग्रता का शानदार प्रदर्शन किया। रिकर्व राउंड के 60 मीटर बालक वर्ग में दिल्ली के रुद्र कुमार ने स्वर्ण, बिहार के समर्थ कुमार ने रजत और दयानेश बालाजी चेराले ने कांस्य पदक जीता। वहीं, बालिका वर्ग में महाराष्ट्र की शिंदे प्रगति भागवत ने स्वर्ण, हरियाणा की श्रेय दहिया ने रजत और जन्नत ने कांस्य पदक अपने नाम किया। कंपाउंड तीरंदाजी के बालक वर्ग में राजस्थान के आर्यन पारीक ने स्वर्ण, पंजाब के अंश ने रजत और आंध्र प्रदेश के मग्गापु सुहास ने कांस्य पदक हासिल किया। बालिका वर्ग में उत्तर प्रदेश की निष्ठा गुप्ता ने स्वर्ण, सीबीएसई की बिरावली जोशिता ने रजत और गुजरात की...