सोनभद्र, जनवरी 4 -- अनपरा,संवाददाता। ओबरा-रिंहद जल विद्युत गृहों के उत्पादन में भारी इजाफा हुआ है। रिंहद जलाशय के कैचमेंट एरिया में मानसून में हुई झमाझम बारिश को उत्पादन में भारी इजाफे की वजह माना जा रहा है। प्रदेश को सबसे सस्ती बिजली (1.1 रुपये प्रति यूनिट)देने वाले इन जलविद्युत गृहों ने अप्रैल से दिसम्बर की बीच पहली तीन तिमाही में कुल 1093 मियू से अधिक बिजली पैदा की जो अब तक का सर्वाधिक बिजली उत्पादन है। 300 मेगावाट के रिंहद बिजलीघर को दिसम्बर तक लक्ष्य 430 मियू था लेकिन उत्पादन 832 मियू किया जो लक्ष्य का 193 प्रतिशत रहा। बीते साल महज 456 मियू उत्पादन हुआ था। 99 मेगावाट के ओबरा विद्युत गृह ने 261 मियू उत्पादन किया जबकि लक्ष्य 195 दिया गया था। दोनों ही जलविद्युत गृहों को मार्च तक कुल 845 मियू का लक्ष्य था जिसे अधिक पहली तीन तिमाही में ही...