धनबाद, फरवरी 21 -- धनबाद रिंग रोड घोटाले के आरोपी राजेंद्र प्रसाद (अब स्व. राजेन्द्र प्रसाद) की संपत्ति नीलामी की जा सकती है। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने बकाया लोन की वसूली के लिए सरफेसी एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। इसको लेकर बैंक की ओर से जारी सार्वजनिक नोटिस जारी कर राजेन्द्र प्रसाद की पत्नी सुषमा प्रसाद को लोन की राशि भुगतान के लिए 60 दिनों का समय दिया गया है। नोटिस में हीरापुर मौजा स्थित उस चार प्लॉट का भी जीक्र है, जो बैंक के पास बंधक है। राशि वापस नहीं मिलने पर बैंक बंधक रखी गई इस जमीन को नीलाम कर सकता है। बैंक अधिकारियों के अनुसार राजेंद्र प्रसाद पर पीएनबी का एक करोड़ 26 लाख 96 हजार 213 रुपया बकाया है। नवंबर 2021 में ही उनके लोन खाते को नन-परफॉर्मिंग एसेट (एनपीए) घोषित कर दिया गया था। इसके बाद से बैंक लगातार वसूली की प्रक्र...