नई दिल्ली, मार्च 16 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने और पर्यावरण सुधारने के लिए दिल्ली सरकार की ओर से कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इस दिशा में रविवार को निर्णय लिया गया कि पूरी रिंग रोड को धूल मुक्त बनाया जाएगा। सड़कों के किनारे पौधे लगाने के साथ जाम कम करने के लिए व्यापक योजना तैयार की गई है। इसे लेकर संबंधित विभागों को मुख्यमंत्री ने निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाना दिल्ली सरकार की प्राथमिकता है। सरकार वैज्ञानिक और सतत उपायों के माध्यम से वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए काम कर रही है। सड़क किनारे हरित पट्टी विकसित करने, आधुनिक तकनीकों से धूल नियंत्रण करने और सार्वजनिक परिवहन को मजबूत बनाने काम किया जा रहा है। इसके माध्यम से दिल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.