सीतामढ़ी, जनवरी 1 -- सीतामढ़ी। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु और जाममुक्त बनाने की दिशा में बड़ी राहत भरी खबर है। बहुप्रतीक्षित जर्जर रिंग बांध रोड परियोजना का निर्माण कार्य अब शुरु होने वाला है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जमीन पर काम उतरने से यह स्पष्ट हो गया है कि वर्ष 2026 में शहरवासियों को रिंग रोड की सौगात मिलने जा रही है। पुराने पोस्टमार्टम हाउस से पासवान चौक होते हुए अंबेडकर चौक तक करीब 2.9 किलोमीटर लंबा यह रिंग बांध रोड शहर के लिए बाईपास सड़क की भूमिका निभाता है। इसको अतिक्रमण मुक्त कराकर चौड़ीकरण किए जाने से शहर के अंदरूनी इलाकों में ट्रैफिक का दबाव काफी हद तक कम हो जाएगा। भारी वाहनों को अब शहर के मुख्य मार्गों में प्रवेश नहीं करना पड़ेगा, बल्कि वे सीधे रिंग बांध रोड से गुजर सकेंगे। अधिकारियों के अनुसार यह सड़क शहर के चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.