जमशेदपुर, फरवरी 13 -- जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह के चुनावी कार्यालय का चौक बाजार स्थित अरिहंत कॉम्पलेक्स में विधिवत उद्घाटन किया गया। भाजपा नेताओं और समर्थकों की मौजूदगी में फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ हुआ। इस दौरान लोगों ने उन्हें जीत दिलाने का भरोसा दिया। नेताओं ने रिंकू सिंह के संकल्प पत्र को जनहितकारी बताते हुए विकास के लिए उनकी जीत आवश्यक बताई। समारोह में बड़ी संख्या में महिलाओं व स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर समर्थन का संकल्प दोहराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...