नई दिल्ली, जुलाई 21 -- यूपी के जौनपुर मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद और रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पानी भरे खेत में धान की रोपाई करती हुई दिख रही हैं। उन्होंने इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है। उसमें उन्होंने रोपाई करते हुए खुद को दिखाया है। कैप्शन में 'मेरा गांव' लिखा है। वीडियो में उनके साथ कई महिलाएं भी धान रोपती दिखाई दे रही हैं। इस पोस्ट पर यूजर्स खूब रिएक्ट कर रहे हैं। हमारा गाँव ❤️ pic.twitter.com/nJ6TvDjIWj— Priya Saroj (@PriyaSarojMP) July 20, 2025 जानकारी के अनुसार, मछलीशहर से सांसद प्रिया सरोज रविवार को वाराणसी के पिंडरा तहसील क्षेत्र स्थित अपने गांव करखियांव आई थीं। गांव पहुंचने लोगों से मिलीं। इसके बाद वह खेत मे...