भागलपुर, अप्रैल 12 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राढ़ी बांधव समिति 13 अप्रैल को आनंदगढ़ कॉलोनी स्थित परिणय भवन में शताब्दी वर्ष समारोह का आयोजन करने जा रहा है। इसको लेकर शुक्रवार को सुरखीकल स्थित राढ़ी बांधव कार्यालय में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। समिति के अध्यक्ष दिलीप कुमार घोष ने बताया कि इस आयोजन में देश के विभिन्न हिस्सों से करीब 400-500 परिवार भाग लेने आ रहे हैं। समारोह की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। इस कार्यक्रम का प्रसारण सोशल मीडिया पर लाइव किया जाएगा, ताकि दूर-दराज़ में रहने वाले समाज के लोग भी इससे जुड़ सकें। उन्होंने बताया कि शताब्दी समारोह का उद्देश्य केवल उत्सव मनाना नहीं, बल्कि समाज को आर्थिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं राजनीतिक रूप से सशक्त बनाना है। यह आयोजन समाज के भविष्य निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.