कौशाम्बी, अक्टूबर 1 -- मंझनपुर, संवाददाता शक्ति की उपासना के पर्व पर राह चलती महिलाओं से छेड़खानी करने वालों के खिलाफ मंगलवार को तीसरे दिन भी पुलिस का अभियान जारी रहा। जिले के अलग-अलग थानों की पुलिस ने कुल आठ शोहदों को गिरफ्तार किया। लिखापढ़ी के बाद सभी के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। शारदीय नवरात्र पर गांव-गांव पंडाल सजाकर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है। सुबह-शाम पंडालों में देवी का पूजन करने के लिए महिलाओं और बेटियों का भी आना-जाना होता है। इस दौरान रास्ते में शोहदे उनके साथ छेड़खानी करते हैं। स्कूल-कॉलेज आने-जाने वाली छात्राओं को भी शोहदों के आतंक का शिकार होना पड़ता है। कभी शोहदे बहू-बेटियों को देखकर अश्लील गाने गुनगुनाते हैं तो कभी अश्लील टिप्पणी करते हैं। समस्या को देखते हुए एसपी राजेश कुमार ने शोहदों के खिलाफ अभियान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.