शामली, मई 28 -- राह चलती महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसने में पुलिस ने एक मनचले को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया। सोमवार दोपहर करीब साढ़े दो बजे पुलिस बनखंडी महादेव मंदिर के आसपास गश्त कर रही थी। इस दौरान एक युवक मंदिर के पास खड़े होकर आने जाने वाली महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें और फब्तियां कस रहा था। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मुरसलीन उर्फ मुनका निवासी मोहल्ला इकरामपुरा बताया। मामले में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके चालान कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.