रांची, फरवरी 13 -- राहे, प्रतिनिधि। प्रखंड स्थित राजकीय उच्च विद्यालय परिसर में शुक्रवार को विकास योजनाओं का शिलान्यास स्थानीय विधायक अमित महतो की उपस्थिति में वृद्धा बीरो देवी ने किया। इस दौरान सभागार और साइकिल स्टैंड निर्माण की आधारशिला रखी गई। जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट फंड से कुल 66 लाख रुपये की लागत से स्कूल परिसर में आधुनिक सभागार और साइकिल स्टैंड का निर्माण कराया जाएगा। विधायक अमित महतो ने ठेकेदार को निर्देश दिया कि निर्माण के दौरान गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं हो। छात्रों को मिलेगी सहूलियत सांसद प्रतिनिधि और भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष विनय कुमार महतो धीरज ने कहा कि स्कूल में बुनियादी सुविधाओं की कमी को देखते हुए यह पहल की गई है। 66 लाख रुपये की इस योजना से बच्चों को बैठने और अपनी साइकिल सुरक्षित खड़ी करने में बड़ी राहत मिल...