रांची, जुलाई 28 -- राहे, प्रतिनिधि। प्रखंड के ईचाहातू गांव में सोमवार की रात 30-35 हाथियों के झुंड ने गांव के आसपास खेत में तैयार 52 किसानों के धान के बिचड़े को रौंद दिया। किसानों ने महंगे दाम पर धान-बीज खरीदकर खेती के लिए तैयार किए थे। किसानों ने वन विभाग से मुआवजा की मांग की है। प्रभावित किसानों भागवत महतो, हलधर महतो, सुरजू महतो, अष्टमी देवी, रामहरि महतो, देवेंद्रनाथ महतो, राखल महतो, बलराम महतो, उपेंद्र महतो, मोहन महतो, भावेश्वर महतो, प्रह्लाद महतो, दिग्विजय महतो, केशवचंद्र महतो, जन्मेजय महतो, हरेलाल महतो, यादव महतो, गोपीनाथ महतो, कामेश्वर महतो, गोमेश्वर महतो, सुरेंद्र लाल महतो, बलराम महतो, हीरा महतो, हरिश्चंद्र महतो, हरिहर महतो आदि शामिल हैं। इधर, हाथियों ने जाते-जाते चुतरूडीह गांव के भारत अहीर और सुधीर यादव के मकान को ध्वस्त कर घर में...