रांची, अप्रैल 12 -- राहे, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य किसान सभा ने शहीद गोपाल सिंह मुंडा और कांडे मुंडा का शहादत दिवस सीसीटांड़ चौक, राहे में सम्मान पूर्वक मनाया। शहीद प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद शहीद सभा को संबोधित करते हुए झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सुफल महतो ने शहीद गोपाल सिंह मुंडा की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा शहीद गोपाल सिंह मुंडा और कांडे मुंडा 10 अप्रैल 1992 को डोरया, अड़की में किसान नेता राजेंद्र सिंह मुंडा की रक्षा करते हुए शहीद हो गए थे। गोपाल सिंह मुंडा का समाज के प्रति किए गए योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। शहीद की पत्नी संपत्ति देवी, जयपाल मुंडा, शोभाराम महतो, सदानंद महतो, श्रवण मुंडा, पॉली गंझू, मूंगा महली, मालू मुंडा, बुधराम मांझी आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.