रांची, नवम्बर 6 -- राहे, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के राहे-टाटीसिलवे सड़क के सताकी पुल गैस गोदाम के सामने दो बाइक के बीच टक्कर होने से दो लोग घायल हो गए। घटना गुरुवार की शाम आठ बजे के आसपास की है। सूचना मिलने पर राहे थाना प्रभारी यशवंत कुमार सिंह, जिला परिषद सदस्य बादल महतो, आजसू प्रखंड अध्यक्ष रंग बहादुर महतो, उप प्रमुख उमेश महतो मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की व्यवस्था कर इलाज के लिए रिम्स भेजा। घायलों में भेकवाटिकर गांव निवासी सदानंद महतो और सारूगढ़ी गांव निवासी उमेश महतो हैं। सारूगढ़ी गांव के उमेश महतो की हालत गंभीर है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइक जब्त कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.