रांची, अगस्त 10 -- राहे, प्रतिनिधि। भाजपा राहे मंडल की ओर से हर घर तिरंगा यात्रा अभियान को सफल बनाने के लिए राहे भाजपा कार्यालय में कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान प्रभारी के रूप में बुंडू नगर पंचायत के निवर्तमान अध्यक्ष तथा भाजपा रांची जिला कार्यसमिति सदस्य राजेश उरांव मौजूद रहे। प्रभारी ने तिरंगा यात्रा के विषय में पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यशाला का अध्यक्षता मंडल महामंत्री मेघनाथ महतो ने की गई। मौके पर भाजपा राहे मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ता और पूर्व मंडल अध्यक्ष ज्योति प्रसाद कोइरी, मंडल उपाध्यक्ष राजू महतो, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनोज कुमार महतो, मोर्चा महामंत्री लक्ष्मण महतो, मंडल कार्यसमिति सदस्य गंगाधर साव, भरत दास, फलीन्द्र हजाम, कनक अहीर और वीरेन महतो आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...