रांची, जून 3 -- राहे, प्रतिनिधि। प्रखंड परिसर में मंगलवार को विधायक अमित कुमार महतो ने जनता दरबार लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने सड़क, पानी, बिजली, राशन, स्वास्थ्य सेवाएं, पेंशन और मनरेगा से संबंधित शिकायतें विधायक के सामने रखी। विधायक ने कई मामलों का मौके पर समाधान किया। भूमि विवाद से जुड़े मामले में अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि सामूहिक समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। वहीं जिन समस्याओं का समाधान नहीं हो सका उसके लिए फिर से कार्यक्रम आयोजित कर समाधान किया जाएगा। मौके पर प्रमुख लीलमनी देवी, जिला परिषद बादल महतो, बीडीओ अशोक कुमार, सीओ जया शंखी मुरमू, थाना प्रभारी यशवंत कुमार सिंह सहित कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि और कर्मचारी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.