रांची, फरवरी 20 -- राहे, प्रतिनिधि। प्रखंड की सताकी पंचायत के पुरनाडीह गांव के पास जंगल में लकड़ी चुनने गई महिला पर झाड़ियों में छिपा हायना ने हमला कर घायल कर दिया। घटना शुक्रवार की सुबह 10 बजे की है। हायन के हमले में 50 वर्षीय बुधनी देवी के दोनों पैर में गहरे जख्म हो गए। सूचना मिलने पर आजसू प्रखंड अध्यक्ष रंगबहादुर महतो ने घायल को राहे अस्पताल में ले जाकर इलाज कराया और वन विभाग को घटना की सूचना दी। इसके बाद महिलौंग के फॉरेस्टर मुकेश कुमार राहे पहुंचकर मुआवजा की अग्रिम राशि 5000 रुपये महिला को दिए। फॉरेस्टर ने बताया कि हमले के तरीके के लिए ज्ञात होता है कि लकड़बग्घा की विलुप्त होती प्रजाति हायना ने हमला किया है। मुआवजा की बाकी राशि प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...