रांची, मार्च 28 -- राहे, प्रतिनिधि। खरवार भोगता समाज राहे द्वारा शहीद नीलांबर-पीतांबर के प्रतिमा स्थल ऊपरटोली में शुक्रवार को शहादत दिवस को मनाया गया। समाज के सदस्यों ने नीलांबर-पीतांबर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया। इस दौरान समाज के लोगों ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए हमें शहीद नीलांबर-पीतांबर से प्रेरणा लेनी होगी। मौके पर समाज के प्रखंड अध्यक्ष प्रधान भोगता, संरक्षक धनंजय भोगता, प्रवक्ता मनोरंजन भोगता, सेवाराम भोगता, सचिव संजय भोगता, हरेकृष्णा भोगता, कार्तिक भोगता, गिरधारी भोगता, नरेश भोगता, बीरबल भोगता, गुलेश्वर भोगता, लक्ष्मी भोगता सहित काफी संख्या में सदस्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.