रांची, अक्टूबर 4 -- राहे, प्रतिनिधि। प्रखंड के चैनपुर गांव के जगुआर जवान खंजन कुमार महतो का शहादत दिवस शनिवार को उनके प्रतिमा स्थल पर मनाया गया। आजसू प्रखंड अध्यक्ष रंगबहादुर महतो के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। ज्ञात हो कि चैनपुर गांव के खंजन कुमार महतो चार अक्तूबर 2019 को नामकुम थाना क्षेत्र में नक्सली हमले में शहीद हुए थे। माल्यार्पण के मौके पर शहीद के पिता अनंत प्रसाद महतो, माता गौरी देवी, हलधर पांडेय, राम प्रसाद बेनु, रामदयाल महतो, पशुपति महतो, चामूराम महतो, राजेश्वर महतो, बीरेन्द्र महतो, सनोज कुमार, चैनपुर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य विष्णु बैठा, तीर्थनाथ महतो, जयप्रकाश महतो, धनंजय महतो, यशोदा देवी, अहिल्या देवी, परमेश्वरी देवी और श...