रांची, अक्टूबर 11 -- राहे, प्रतिनिधि। सेवा पखवाड़ा के तहत, राहे मंडल भाजपा ने कार्यकर्ताओं के बीच हस्तनिर्मित थैली वितरण के बाद, शनिवार को मंडल के सभी पंचायत पदाधिकारियों को छाता बांटा गया। इसके साथ ही सभी कार्यकर्ताओं से देसी वस्तुओं का इस्तेमाल करने की अपील की गई। कार्यकर्ताओं ने 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक चले सेवा पखवाड़ा में जनता के बीच किए गए कार्यों की समीक्षा की। मौके पर मंडल महामंत्री मेघनाथ महतो, पूर्व मंडल अध्यक्ष ज्योति प्रसाद कोइरी, रामधन महतो, दिलेश्वर, मनोज, युधिष्ठिर, ज्ञानरंजन, लक्ष्मीकांत, कृष्णा, लक्ष्मण, नूनी, महेंद्र, महेश्वर महतो आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.