रांची, फरवरी 18 -- राहे, प्रतिनिधि। रांची जिला स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय राहे की छात्राओं ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा आयोजित जिला स्तरीय राष्ट्रीय आविष्कार अभियान और नवाचार प्रतियोगिता में स्वदेशी प्रौद्योगिकी के उपयोग पर मनीषा कुमारी, खुशबू कुमारी कक्षा आठ की छात्राओं ने दूसरा पुरस्कार एवं भारत की खगोलीय उपलब्धि विषय पर कक्षा सात की चंपा कुमारी और रुपाली कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय की वार्डेन एवं विज्ञान शिक्षिका परमेश्वरी कुमारी के मार्गदर्शन में तैयार मॉडल पर छात्राओं ने सफलता पाई है। ज्ञात हो कि प्रखंड स्तर पर प्रथम आने पर इन छात्राओं ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में राहे प्रखंड का प्रतिनिधित्व किया है। छात्राओं की उपलब्धि पर वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.