चक्रधरपुर, फरवरी 12 -- आनंदपुर, संवाददाता। आनंदपुर थाना क्षेत्र के रोबोकेरा में सोमवार देर रात सड़क निर्माण कार्य में लगे एक हाइवा को आग के हवाले किए जाने की घटना ने अब नया रूप ले लिया है। एनएच-320 भालडुंगरी चौक से रोबोकेरा भाया सडिबा तक निर्माणाधीन सड़क पर हुई इस वारदात के बाद सोशल मीडिया पर एक कथित पोस्ट सामने आया है, जिसमें राहुल सिंह नामक एक गैंग ने घटना की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। सड़क निर्माण कार्य करवा रही वैष्णो देवी इंफ्रा प्रोजेक्ट कंपनी के मालिक नीरज सिंह ने बताया कि घटना के दूसरे दिन मंगलवार को उन्हें मलेशिया से एक अंतरराष्ट्रीय कॉल आया था, जिसे उन्होंने रिसीव नहीं किया। बाद में सोशल मीडिया पर राहुल सिंह गैंग के नाम से एक पोस्ट देखा गया, जिसमें रोबोकेरा में हाइवा जलाने की जिम्मेदारी ली गई है। हालांकि इस दावे की पुष्टि के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.