लातेहार, फरवरी 28 -- लातेहार संवाददाता। लातेहार पुलिस ने कुख्यात अपराधी राहुल सिंह गिरोह के चार अपराधियों को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार सभी अपराधी 22 जनवरी को मनिका थाना क्षेत्र के दुमुहान पुल के पास फोरलेन सड़क निर्माण के लिए बन रही ब्रिज के साइडिंग में रंगदारी व गोली बारी की घटना में शामिल रहे थे। इस घटना में एक इंजीनियर को गोली भी लगी थी। गिरफ्तार अपराधियों में गौतम कुमार, देववली सिंह (दोनों ओपाग छिपादोहर), रोहित सिंह (बड़काडीह, मनिका) व शाहील अंसारी (टेमकी, लातेहार) के निवासी है। पुलिस ने इसके पास से 7.62 एमएम के एक पिस्तौल, एक मैगजीन, चार गोली, चार मोबाइल, राहुल सिंह का लेवी संबंधित डायरी, दो मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। इसकी जानकारी एसपी कुमार गौरव ने प्रेस वार्ता कर दी। उन्होंने बताया कि यह सभी अपराधी राहुल स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.