मुजफ्फरपुर, सितम्बर 4 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के विरुद्ध बुधवार को कल्याणी चौक पर प्रदर्शन किया गया। इसका नेतृत्व भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष कुंदन गुप्ता, महामंत्री आकाश पटेल व राजेश रंजन ने किया। प्रदर्शन में शामिल नेता वोटर अधिकार यात्रा के दौरान दरभंगा में राजद-कांग्रेस के मंच से प्रधानमंत्री को अपशब्द कहे जाने पर राहुल गांधी व तेजस्वी यादव से माफी मांगने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन में भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्वी विवेक कुमार, रमेश श्रीवास्तव, मुकेश शर्मा, मनोज तिवारी, रविशंकर कुशवाहा व डॉ. साकेत शुभम ठाकुर सहित अन्य नेता शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.