पाकुड़, मार्च 4 -- प्रखंड के रोलाग्राम गांव निवासी एसआई राहुल कुमार मुर्मू ने झारखंड पुलिस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष बन पाकुड़ जिले का मान राज्य भर में बढ़ाया है। विगत 28 फरवरी 2025 को झारखंड पुलिस एसोसिएशन रांची में हुए झारखंड पुलिस एसोसिएशन के चुनाव में राहुल कुमार मुर्मू प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। तीन वर्ष के लिए पुलिस अधिकारी संवर्ग के हुए इस चुनाव में उन्हें कुल 567 मत प्राप्त हुए। जबकि इस पद के निकटतम प्रतिद्वंदी एसआई रवींद्र कुमार उर्फ पप्पू सिंह को 412 मत प्राप्त हुए। वर्ष 1920 से हो रहे इस पुलिस एसोसिएशन के चुनाव तक अभी तक इतनी कम उम्र का पुलिस एसोसिएशन का प्रदेश अध्यक्ष पूरे भारतवर्ष में पहली बार बना है। इस संबंध में झारखंड पुलिस एसोसिएशन के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष राहुल कुमार मुर्मू ने बताया कि, यह जीत पुलिस परिवार की...