पटना, अप्रैल 6 -- लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बिहार दौरे की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है। सोमवार को एक दिवसीय बिहार दौरे पर आ रहे राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर साझा करते हुए लोगों से बेगूसराय में सफेद टी-शर्ट पहनकर आने की अपील की है। राहुल गांधी ने कहा है कि बिहार के युवा साथियों, मैं सात अप्रैल को बेगूसराय आ रहा हूं। पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा में आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए आ रहा हूं। लक्ष्य है कि पूरी दुनिया को बिहार के युवाओं की भावना दिखे, उनका संघर्ष दिखे, उनका कष्ट दिखे। आप भी सफेद टी-शर्ट पहनकर आइए, सवाल पूछिए, आवाज उठाइए। सरकार पर आपके अधिकारों के लिए दबाव बनाने के लिए, उसे हटाने के लिए। यहां रजिस्टर कर सफेद टी-शर्ट मूवमेंट से जुड़िए। आइए, हम मिलकर बिहार को अवसरों वाला राज्य बनाएं। गौरतलब है क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.