नई दिल्ली, फरवरी 15 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर कांग्रेस के सरकार पर हमले जारी हैं। विपक्षी पार्टी ने सरकार पर किसानों के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कई सवाल किए हैं। पार्टी का कहना है कि सरकार को कृषि और किसानों के हितों से जुड़े मुद्दों पर व्यापार समझौते की तस्वीर साफ करनी चाहिए। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने रविवार को 'एक्स' पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि अमेरिका से व्यापार समझौते के नाम पर किसानों के साथ विश्वासघात किया जा रहा है। उन्होंने सवालिया लहजे में पूछा है कि सरकार बताए कि समझौते में ड्राइड डिस्टिल्ड ग्रेन (डीडीजी) के आयात का मतलब क्या है। इस प्रश्न का उत्तर देते हुए राहुल गांधी ने लिखा है कि इसका मतलब यह है कि भारतीय मवेशियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.