कानपुर, जनवरी 12 -- अमेठी के कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा का कहना है कि प्रियंका गांधी हमारी नेता हैं और कार्यकर्ताओं की पहली पसंद में से एक हैं। देश में लगातार उनकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। उनमें देश के नेतृत्व करने की क्षमता है। अगर पार्टी हाईकमान आगामी यूपी विधानसभा चुनाव में उन्हें आगे करती है तो यह प्रदेश और कांग्रेस के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा। मनरेगा का नाम बदलने पर किशोरी लाल ने कहा कि यह मोदी सरकार की हताश है। योजनाओं के नाम पर देश की जनता के साथ खिलवाड़ किया जा रहा। रविवार शाम कानपुर आए अमेठी सांसद ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सपा से गठबंधन का फैसला पार्टी हाईकमान लेगा। उन्होंने दावा किया कि कानपुर समेत पूरे प्रदेश में कांग्रेस तेजी से मजबूत हो रही है। प्रदेश के लोग भी अब कांग्रेस पर विश्वास जता रहे हैं। उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.