नई दिल्ली, जनवरी 23 -- सांसद शशि थरूर और कांग्रेस में दरार बढ़ने के संकेत हैं। कहा जा रहा है कि वह एक बार फिर कांग्रेस की बड़ी बैठक से दूरी बना सकते हैं। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। अटकलें हैं पार्टी कार्यक्रम में 'सम्मान' नहीं मिलने के चलते वह ऐसा कदम उठा सकते हैं। इससे पहले भी वह कई बार कांग्रेस की मीटिंग से दूर रहे। हालांकि, हाल ही में उन्होंने साफ किया था कि वह पार्टी लाइन से अलग नहीं हैं। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने बताया है कि पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की कोच्चि यात्रा के दौरान 'सम्मान' नहीं मिलने से थरूर खफा हैं। 19 जनवरी को कोच्चि में केरल प्रदेश कांग्रेस कमेठी की महापंचायत हुई थी। हालांकि, उन्होंने सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहा है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी का सदस्य होने के ब...