नई दिल्ली, फरवरी 9 -- राहुल गांधी व विपक्ष के नेताओं की स्पीकर के साथ हुई चर्चा पर भी सरकार व विपक्ष में मतभेद----------- - राहुल गांधी ने गिनाए चार मुद्दे, रिजीजू ने कहा मुझे सभी के बारे में जानकारी नहीं - स्पीकर ने सत्तापक्ष से भी की बात, राहुल की मांगों पर सरकार नहीं तैयार -------------- नईदिल्ली। विशेष संवाददाता लोकसभा में गतिरोध खत्म करने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल फिलहाल सफल नहीं हो पाई है। नेता विपक्ष राहुल गांधी व अन्य विपक्षी नेताओं ने जो मांगे सामने रखी सरकार ने उन सभी को मानने से इंकार कर दिया है। बिरला से मिले विपक्षी नेताओं में राहुल गांधी के अलावा सपा नेता अखिलेश यादव, टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी, डीएमके के टीआर बालू और अन्य नेता मौजूद रहे। करीब आधे घंटे की बातचीत के दौरान विपक्षी सांसदों ने स्पीकर के सामने कुछ मुद...