बदायूं, जनवरी 9 -- बदायूं की अपर जिला जज व विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट-प्रथम पूनम सिंघल ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी व पूर्व सांसद उदितराज के खिलाफ नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने 29 जनवरी को कोर्ट में स्वयं या उनके अधिवक्ताओं को उपस्थित होने का आदेश दिया है। कांग्रेस नेता व पूर्व सांसद उदितराज द्वारा फरवरी 2025 में बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ टिप्पणी करने के मामले में अधिवक्ता जय सिंह सागर द्वारा दायर फौजदारी निगरानी याचिका पर यह आदेश जारी किया गया है। अधिवक्ता जय सिंह सागर के मुताबिक 16 फरवरी 2025 को कांग्रेस नेता व पूर्व सांसद डॉ. उदित राज ने बसपा प्रमुख मायावती के बारे में बयानबाजी की थी। इसे लेकर अगले दिन 17 फरवरी को एमपी-एमएलए कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। एमपी-एमएलए कोर्ट ने इस मामले को दिल्ली का बताकर उसे खारिज कर दिया था। इसके...