नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- यूथ कांग्रेस के नेता बीवी श्रीनिवास ने गुजरात को लेकर ऐसी टिप्पणी की है, जिस पर राजनीतिक बवाल हो सकता है। उन्होंने कांग्रेस के 84वें अधिवेशन में बुधवार को कहा कि जैसे महात्मा गांधी जी ने ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ लड़ाई लड़ी। हमारे नेता राहुल गांधी वेस्ट इंडिया के खिलाफ लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सरकार समाज के सभी वर्गों के खिलाफ है। इस सरकार ने दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों की उपेक्षा की है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई वेस्ट इंडिया से है। यही नहीं बिना किसी का नाम लिए ही इशारों में बीवी श्रीनिवास ने कहा कि हमारी लड़ाई वेस्ट इंडिया से है। यहीं के दो लोग देश को बेच रहे हैं और यहीं के दो लोग देश को खरीदने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ी है। यह सरकार संसद से सड़क तक म्...